Advertisements

चेहरे के फीचर के अनुसार लगाएं कंसीलर और पाएं फ्लॉलेस लुक

चेहरे के फीचर के अनुसार लगाएं कंसीलर और पाएं फ्लॉलेस लुक

लाइफस्टाइल डेस्क.कंसीलर चेहरे के दाग-धब्बे छिपाकर आपको फ्लॉलेस लुक देता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने का तरीका जानना बेहद जरूरी है। ऐसा न होने पर मेकअप बिगड़ सकता है।जानें इसे कैसे अप्लाय करने से चेहरे पर आएगा मनचाहा निखार...

अगर आपकी आईब्रोज़ लाइट हैं तो इसे उभारने के लिए आईब्रो के ऊपर और नीचे कंसीलर लगाएं। इससे आईब्रो घनी नजर आएंगी।
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को स्क्रब करके कंसीलर की एक पतली लेयर लगाएं। इसके बाद पसंदीदा लिपस्टिक लगाएं।
लंबे समय तक आईशैडो को टिकाए रखने के लिए आईलिड्स को अच्छी तरह टिशू से पोंछने के बाद इसे लगाएं। इसके बाद अपना पसंदीदा आईशैडो अप्लाय करें।
एक्ने पर पेन वाला कंसीलर लगाएं। पिंपल्स और एक्ने पर इसे धीरे से फैलाएं। अगर तेजी से रब करेंगे तो स्किन लाल हो जाएगी और प्रॉब्लम बढ़ेगी।
डार्क सर्कल से बचने के लिए आंखों के नीचे मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आपके डार्क सर्कल्स ज्यादा हैं तो पहले ऑरेंज या पिच शेड की लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद इसे फाइनल टच दें।


Post a Comment

0 Comments